
दरभंगा/ आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक संजीव कुमार मिश्रा को भाव भीनी विदाई दी गई। समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक, निगम क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र तथा शिक्षा पदाधिकारी समेत प्राथमिक शिक्षक संध के महासचिव मौजूद थे।विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापक साजिद हसन ने पाग चादर गीता पुस्तक और अंगवस्त्र से अपने प्रिय शिक्षक का सम्मान किया।

मौके पर पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णनंदन सदा ने अपने उदबोधन में कहा कि यह विद्यालय प्रारंभिक काल से हीं विद्या के क्षेत्र में अग्रणी रहा है।कहा कि उन्हें भी इस विद्यालय की प्रांगण और भवन को संवारने का मौका मिला है। माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ नवीन कुमार ठाकुर ने कहा कि यह जिला का प्रतिष्ठित विद्यालय रहा है। इसके संवर्धन में श्री मिश्रा की महती भुमिका रही है। सेवानिवृत प्रधानाध्यापक श्री मिश्रा ने भावूक स्वर में कहा कि शिक्षकगण हमें सहयोग देते रहे।यहां के एक पूर्ववर्ती छात्र जो पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति थे अंजनी कुमार शरण ने इस विद्यालय का भौतिक रुप से कायाकल्प कराये। मौके पर प्रधानाध्यापक कार्तिक सिंह, प्रेमलता, श्रीनारायण मंडल,रामकृष्ण शर्मा, डॉ. श्यामानंद आजाद, समेत विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिका रसोइया समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।








