
दरभंगा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलभद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में दरभंगा अर्बन जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय, भाईचारे और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का अवसर भी देता है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।







