Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • पटना में महिला की गोली मारकर हत्या, होटल के पास मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
पटना

पटना में महिला की गोली मारकर हत्या, होटल के पास मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

January 12, 20260 Mins Read
10

जानीपुर थाना क्षेत्र की घटना, हत्या की वजह अब तक रहस्य

पटना के जानीपुर इलाके में रविवार देर रात हुई एक हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी। अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला का शव उसके पति के होटल के नजदीक मिलने से पुलिस भी कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

घटना मुरादपुर गांव की है। सूचना मिलते ही जानीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

मृतका की पहचान जहानाबाद जिले की रहने वाली लगभग 40 वर्षीय माला देवी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह हाल ही में अपने मायके से पति के पास आई थीं। उनके पति सुबोध शर्मा जानीपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा में एक होटल चलाते हैं।

पुलिस के अनुसार महिला का शव होटल से करीब 500 मीटर की दूरी पर मिला। शुरुआती जांच में लूट या किसी तरह की जबरदस्ती के संकेत नहीं मिले हैं। ऐसे में हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और परिजनों से पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Posts