Shopping cart

Breaking News :
दरभंगा

पीएम ई विद्या चैनल के सन्दर्भ में शिक्षकों को प्रशिक्षण

January 24, 20261 Mins Read
2134

हनुमाननगर। शनिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरो के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार ने विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षकों को पीएम ई- विद्या चैनल के बारे में प्रशिक्षण दिया।

उच्च विद्यालय मोरो में प्रशिक्षण वर्ग में शामिल शिक्षकगण

प्रधानाध्यापक ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम ई विद्या चैनल पूरे देश के लिए डिजिटल प्लेटफार्म है। यह ” वन क्लास, वन चैनल” के सिद्धांत पर आधारित है। इसकी शुरुआत पूरे देश में 30 मई 2020 को किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है छात्रों को कम लागत में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा डीटीएच के माध्यम से सुलभ तरीके से उपलब्ध कराना है। बिहार के छात्रों के लिए चैनल संख्या 63,64,65,66,67 उपलब्ध है। यहां पर निपुण शिक्षकों के द्वारा विषय वस्तु से संबंधित जानकारी साझा की जाती है। इससे जहां नई शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों की पूर्ति होगी वहीं बच्चों के समग्र विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार हो पाएगा। इन चैनल की जानकारी सभी शिक्षक वर्ग में बच्चों को भी अनिवार्य रूप से देंगे तथा इसका उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित करेंगे। मौके पर शिक्षक जितेन्द्र कुमार, शंभूनाथ राय, बबीता, अंशु प्रभा, प्रियंका, आमिर खान,गौतम जौहरी, अनुराग कुमार मंडल, रमण कुमार, राजेश आदि ने अपने मोबाइल के प्लेस्टोर से पीएम ई विद्या चैनल डाउनलोड कर अपना अपना रजिस्ट्रेशन का कार्य संपन्न किया। खुशी जाहिर करते हुए शिक्षिका बबीता ने कहा कि यह चैनल हम क्षमता संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।

Related Posts