Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • चोर पकड़ने गई पुलिस पर ही लगा चोरी का दाग, SHO और दरोगा सस्पेंड, जांच से खुलेंगे बड़े राज
बिहार

चोर पकड़ने गई पुलिस पर ही लगा चोरी का दाग, SHO और दरोगा सस्पेंड, जांच से खुलेंगे बड़े राज

January 8, 20261 Mins Read
35

बिहार के वैशाली जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चोरों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ही लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक ने कड़ा कदम उठाते हुए थानाध्यक्ष और एक दरोगा को निलंबित कर दिया है।

घटना हाजीपुर के लालगंज थाना क्षेत्र की है, जहां 31 दिसंबर को पुलिस ने बिलनपुर गांव में पति-पत्नी द्वारा संचालित कथित चोर गिरोह का खुलासा किया था। उस वक्त एसडीपीओ गोपाल मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रामप्रीत सहनी के घर से चोरी का बर्तन, टीवी, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद करने की जानकारी दी थी। आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया था।

लेकिन अब इस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने सिर्फ बर्तन और टीवी ही नहीं, बल्कि करीब 2 किलो सोना, 6 किलो चांदी और लाखों रुपये नकद भी घर से ले लिए, जिसे जब्ती सूची में शामिल नहीं किया गया।

आरोपी के रिश्तेदार गेना लाल सहनी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने छापेमारी के नाम पर कीमती जेवर और नकदी हड़प ली। उनका दावा है कि यह सामान न तो रिकॉर्ड में दिखाया गया और न ही कोर्ट में पेश किया गया।

इस मामले में सरकारी गवाह बनी गांव की एक महिला ने भी पुलिस के दावों को झूठा बताया है। महिला के अनुसार, गांव के लोगों ने पुलिसकर्मियों को भारी मात्रा में सामान ले जाते देखा था, लेकिन आधिकारिक तौर पर सिर्फ सीमित सामान की बरामदगी दिखाई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार और दरोगा सुमन झा को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही डीएसपी स्तर से उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

अब सवाल यह है कि क्या जांच में वर्दी पर लगे दाग की सच्चाई सामने आएगी या मामला फाइलों में ही दब जाएगा।

Related Posts