Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • SC/ST एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार की अदालत ने 251 कार्यदिवस में 201 मामलों में न्याय निर्णय पारित करने के लिए यादगार रहेंगे।
दरभंगा

SC/ST एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार की अदालत ने 251 कार्यदिवस में 201 मामलों में न्याय निर्णय पारित करने के लिए यादगार रहेंगे।

January 10, 20261 Mins Read
183

दरभंगा सिविल कोर्ट दरभंगा के एससी/एसटी एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार की अदालत ने 251 कार्यदिवस में 201 मामलों में न्याय निर्णय पारित करने के लिए यादगार रहेंगे। विशेष लोक अभियोजक संजीव कुमार कुंवर ने बताया कि जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 25 तक अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत जिला में कूल 206 मामले दर्ज हुई थी ।वहीं एससी/एसटी ऐक्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत पूर्व से 1468 मामले लंबित था। श्री कुमार की अदालत ने महज 251कार्यदिवस के अन्दर रेकॉर्ड 201 मामलों में न्याय निर्णय किया है।दरभंगा न्याय मंडल के लिए इस विशेष न्यायालय की संवेदनशीलता ने अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत न्याय निस्तारण के क्षेत्र में सूबे बिहार की 38 जिलों के अन्य विशेष न्यायालयों के लिए ऐतिहासिक और अनुकरणीय है।विशेष लोक अभियोजक संजीव कुमार कुंवर ने बताया कि पहली जनवरी 2025 से 9 जनवरी 2026 की अवधि में कूल 251 कोर्ट कार्यदिवस में जहां 201 मामलों में न्याय निर्णय की गई है, वहीं पांच मामलों में 27 जूर्मियों को कारावास की सजा सुनाई गई है, जिसमें एक मामलों में तीन जूर्मियों को आजीवन कठोर कारावास की सजा कोर्ट ने सुनाई है। पहली जनवरी 25 से 9 जनवरी 2026 तक कूल 1674 में से 201 मामले में न्याय निर्णय हो जाने के बाद अब 1473 मामले कोर्ट में लंबित है। इस न्यायालय में अभियोजन पक्ष और आरोपियों की ओर से प्रति कार्यदिवस में अनेकों गवाहों का परीक्षण और प्रतिपरीक्षण नियमित रुप से हुई है, वहीं जमानत याचिकाओं का निष्पादन के अतिरिक्त वाद अभिलेखों में संज्ञान और आरोप गठन का कार्य संपादित किया गया। इसके अलावे वचाव पक्ष की ओर से प्रस्तुत सफाई साक्षियों का बयान कलमवद्ध किया गया। कोर्ट ने वादों का विचारण के दौरान आरोपियों का बयान दर्ज करने और अभियोजन और वचाव पक्ष का वहश सुनने का कार्य किया है। इस प्रकार न्यायिक गुरुत्तर दायित्वों के निर्वहन और सुलभ और त्वरित न्याय निर्णय का शिलशिला विशेष न्यायाधीश श्री कुमार की कोर्ट में जारी है।

विशेष लोक अभियोजक संजीव कुमार कुंवर

Related Posts