
रक्सौल (अरविन्द कुमार):- रक्सौल शहर के वार्ड नंबर 12 के लोगो ने स्थानीय सांसद डॉ संजय जायसवाल एवँ विधायक प्रमोद सिन्हा को पत्र के माध्यम से कहाँ है कि रैयतों को अवैध रूप से अतिक्रमणकारी घोषित करते हुए नोटिस निर्गत किए जाने के विरुद्ध आप के स्तर में हस्तक्षेप कर बिहार सरकार से तत्काल प्रभाव से अवैध नोटिस रद्द करने वह कठिन खास महाल की भूमि बताकर किए गए प्रतिबन्ध से मुक्त कराने हेतु सामूहिक निवेदन किया जाता है। जिसमें बताया गया हैं कि समर्थ जिला कार्यालय से नोटिस निर्गत किया गया है जिसमें रैयती भूमि धारकों को खास महाल की भूमि बता नोटिस भेजा गया है जो नगर परिषट के स्थायी निवासी है। उक्त नोटिस में हम सभी मू धारकों को अतिचारी (ट्रेसपासर) एकतरफा घोषित करते हुए फ्रेश लीज कराने को कहा गया है। जिसमें रकवा अनुसार अलग अलग राशि तय किया गया है। जिसमें बताया गया कि एक डिसमिस का 26 लाख रुपये तय करते हुए मात्र(तीस) साल का लीज का इकरार नामा का उल्लेख हैं। 30/जनवरी/26 तक ही उक्त लीज कराने की समय सीमा सीमा निर्धारित है, वही पत्र के माध्यम से स्थानीय सांसद व विधायक को ध्यानाकर्षक कराते हुए कहा है कि 1952 में बिहार सरकार द्वारा निर्मित रजिस्टर 02 (टू) का निर्माण हुआ तबसे उक्त कथित भूमि का समायोजन रजिस्टर 02 (टू) में किया गया था। रजिस्टर 2 के अनुसार ही उक्त कथित खास महाल की जमीनों की करीब 100 साल से क्रमशः रजिस्ट्री यानी खरीद बिक्री दाखिल एवं दाखिल-खारिज नगर परिषद का होल्डिंग काम होता रहा है। अब उक्त नोटिस के माध्यम से हम भू धारकों को जिन्हें पूर्वजों से उक्त भूमि प्राप्त है, अतिचारे ट्रेस पार्सल घोषित करने की कवायत से हम सभी काफी भयभीत और मानसिक तनाव में है इतनी बड़ी रकम देने में भी समर्थ नहीं है साथी मात्र 30 वर्ष का लीज की बात भी व्यावहारिक है। आप एक सजग और सक्षम जनप्रतिनिधि है आपसे अनुरोध है कि रक्सौल वासी पूर्वी चंपारण बिहार के हजारों विधि पालक नागरिक को रहे तो से संबंधित एक अत्यंत गंभीर भूमि प्रशासनिक विषय में आपकी कृपा समस्या निदान की आवश्यकता है। जिसका नेतृत्व पूर्व वार्ड पार्षद सह जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में अजय शंकर विक्की कुमार शर्मा जगत नारायण प्रसाद जगन्नाथ प्रसाद रघुवीर कुमार चंदेश्वर प्रसाद अनिल शर्मा बलदेव प्रसाद संजीव कुमार अशोक प्रसाद विजय प्रसाद सतनारायण शर्मा मनीष कुमार शारदा देवी शालू देवी दीपेश कुमार संदीप कुमार अनिल शर्मा मनीष कुमार मनीष भूषण प्रसाद विनोद कुमार सही लगभग 300 से अधिक लोगों हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया है।







