Shopping cart

Breaking News :
दरभंगा

दरभंगा स्टेशन रोड दुकानदार संघ का धरना प्रदर्शन ।

January 13, 20261 Mins Read
145

दरभंगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दरभंगा स्टेशन रोड दुकानदार संघ दरभंगा अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर लहेरियासराय स्थित धरनास्थल पर दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन संघ के अध्यक्ष, पुट्टू मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस धरना प्रदर्शन में स्टेशन रोड दुकानदार शामिल हुए जिसमे महिलाओ ने भाग लिया। और अपनी मांगों को रखते हुए प्रमण्डलीय आयुक्त से मिलकर पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल द्वारा मांगों को रखते हुए ज्ञापन सौपा गया। संघ के अध्यक्ष पुट्टू मिश्रा ने कहा इस मांग-पत्र के माध्यम से कहा के हमारी मांगो में दरभंगा स्टेशन से एकमी तक प्रस्तावित ऐलिवेटेड रोड निमार्ण कार्य प्रारंभ से पूर्व प्रशासनिक स्तर पर मानवीय व संवैधानिक प्रक्रिया के तहत स्थानीय दुकानदारों की समस्या के निदान हेतु आपसी समन्वय स्थापित की जाय।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ऐलिवेटेड रोड निमार्ण के नाम पर दुकानदारों को विस्थापित करने से पूर्व पुनर्वास नीति के तहत बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाने की कार्यवाही पर रोक लगाई जाय।
1 दरभंगा स्टेशन से एकमी तक प्रस्तावित ऐलिवेटेड रोड निमार्ण कार्य प्रारंभ से पूर्व प्रशासनिक स्तर पर मानवीय व संवैधानिक प्रक्रिया के तहत स्थानीय दुकानदारों की
समस्या के निदान हेतु आपसी समन्वय स्थापित की जाय।

2. ऐलिवेटेड रोड निर्माण प्रयोजना को संशोधीत कर स्टेशन रोड स्थित म्युजीयम गुमती के पास से नीर्माण कार्य प्रारंभ किया जाय।

3. माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ऐलिवेटेड रोड निर्माण के नाम पर दुकानदारों को विस्थापित करने से पूर्व पुनर्वास नीति के तहत बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाने की कार्यवाही पर रोक लगाई जाय

4. दरभंगा स्टेशन से पश्चिम हराही तलाब के पूरब स्थित बिहार सरकार की भूमि पर विस्थापित होने वाले दुकानदारों को पुर्नस्थापित कर मॉर्केट निर्माण कर आवंटित की जाय। इससे सरकार को राजस्व प्राप्ति एवं विस्थापित दुकानदारों को जीविकोपार्जन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

दरभंगा प्रमंडल आयुक्त से हुई वार्ता को सकारात्मक बताते हुए संघ के अध्यक्ष पुट्टू मिश्रा ने बताया प्रमण्डलीय आयुक्त के पदाधिकारी से हुई वार्ता हमारी पॉजिटिव रही है। उन्होंने इस संबंध में कहा एलिवेटेड सड़क के बिहार राज्य रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के जनरल मैनेजर प्रोजेक्ट 2, ब्रज शेन के साथ हुई सकारात्मक वार्ता से दुकानदार संघ की समस्याओं से अवगत कराया गया।जिलाधिकारी दरभंगा से लेकर इस प्रोजेक्ट से संबंधित पदाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराने का प्रमंडलीय आयुक्त पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया गया है। और इस संबंध में संघ को भी एक पत्र भेजा जाएगा। एक दिवसीय धरना के बाद हुई वार्ता से संघ के सदस्य ने कहा यह उम्मीद जगी है हम लोगो के हक में फैसला जरूर आएगी। संबंधित पदाधिकारी से हुई वार्ता और एक दिवस की धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाग लेकर संबोधित करने वालों में संघ के मुख्य संरक्षक आरके दत्ता, कामरेड निरंजन सिंह, संघ के सचिव, कारी गामी, रामदुलारी देवी, विपिन कुमार दास, संतोष कुमार सिंन्हा, मो इफ्तेखार, मो बब्लू, मो बारीक, हरि शंकर गुप्ता सहित अन्य शामिल थे।

Related Posts