Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • पूर्णिया में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण कर जबरन पिलाई शराब; एक आरोपी गिरफ्तार
बिहार

पूर्णिया में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण कर जबरन पिलाई शराब; एक आरोपी गिरफ्तार

January 12, 20261 Mins Read
32

पूर्णिया जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। डगरूआ थाना क्षेत्र में छह युवकों ने एक युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को जबरन शराब पिलाई और पूरी रात उसे बंधक बनाकर दरिंदगी की।

घटना तब हुई जब युवती नेवललाल चौक से पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान चार पहिया वाहन से आए छह युवक उसे जबरन उठाकर बरियार चौक स्थित जया ट्रेडर्स के एक कमरे में ले गए। वहां उसे बंद कर सभी आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पांच आरोपी फरार हो गए, जबकि जया ट्रेडर्स का संचालक मोहम्मद जुनैद मौके पर ही मौजूद रहा। नशे में सोए आरोपी का मोबाइल उठाकर पीड़िता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Related Posts