Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • स्वामी विवेकानंद की 163 वी जयंती के अवसर पर दरभंगा चित्रागुप्त सभा, दरभंगा के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित
दरभंगा

स्वामी विवेकानंद की 163 वी जयंती के अवसर पर दरभंगा चित्रागुप्त सभा, दरभंगा के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित

January 12, 20260 Mins Read
161

स्वामी विवेकानंद की 163 वी जयंती के अवसर पर दरभंगा चित्रागुप्त सभा, दरभंगा के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित

दरभंगा। दरभंगा चित्रागुप्त सभा, दरभंगा के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद 163 वी जयंती के अवसर पर नाका नं 3 के निकट अवस्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर सम्बोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष, आर के दत्ता ने कहा के हमें स्वामी विवेकानंद के बताए गए रास्तो पर चलना चाहिए। मौके पर मिडिया प्रभारी, पुनीत कुमार सिन्हा ने कहा पिछले कई सालो से दरभंगा चित्रगुप्त सभा की ओर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाते आ रहे है। स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत पर चलकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

इस मौके पर दरभंगा चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष आर के दत्ता , उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र प्रभाकर, संयुक्त सचिव, मुकेश कुमार वर्मा एवं संतोष कुमार सिन्हा, पूजा प्रभारी डॉ मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष पांडेय रितेश सहाय, पूर्व अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी पुनीत कुमार सिन्हा, पूर्व प्रधान सचिव मनीष कुमार, पूर्व प्रधान सचिव सुजीत मल्लिक आदि उपस्थित थे।

Related Posts