Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • पटना
  • अब जनता से दूरी नहीं चलेगी: नीतीश कुमार का अफसरों को सख्त संदेश, हफ्ते में दो दिन जनसुनवाई अनिवार्य
पटना

अब जनता से दूरी नहीं चलेगी: नीतीश कुमार का अफसरों को सख्त संदेश, हफ्ते में दो दिन जनसुनवाई अनिवार्य

January 7, 20261 Mins Read
15

Nitish Kumar News: बिहार सरकार ने प्रशासन को और ज्यादा जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हर सप्ताह कम से कम दो दिन आम जनता से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनें और उनका समाधान सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सरकार ने QR कोड के जरिए नागरिकों से सुझाव और फीडबैक लेने की व्यवस्था भी शुरू की है।

पटना: विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता से वादा किया था कि एनडीए सरकार बनने पर लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में बिहार को विकसित राज्यों की कतार में खड़ा करना और देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल करना है।

सरकार गठन के बाद अब इन वादों को अमलीजामा पहनाने की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ संदेश दिया है कि प्रशासनिक अधिकारी जनता से कटे हुए नहीं रह सकते। जनसुनवाई को अनिवार्य करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से लोगों से मिलें, उनकी शिकायतें सुनें और समयबद्ध समाधान दें।

इसके अलावा, तकनीक का सहारा लेते हुए सरकार ने QR कोड आधारित सुझाव प्रणाली शुरू की है, ताकि आम लोग सीधे अपनी राय और समस्याएं सरकार तक पहुंचा सकें। माना जा रहा है कि इस फैसले से प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ेगी और जनता का भरोसा मजबूत होगा।

Related Posts