Shopping cart

Breaking News :
सुपौल

पैक्स अध्यक्ष पद के लिए भरा गया नामांकन का पर्चा.

January 21, 20261 Mins Read
15

सुपौल (मोहम्मद नजीर आलम) :- पिपरा प्रखंड के रतौली पैक्स के चुनाव हेतु आज पैक्स अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. पिपरा ब्लॉक परिसर में आयोजित नामांकन हेतु काउंटर पर रतौली पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए आज दो उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है, पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल करने वाले दो उम्मीदवारों में राकेश यादव और रविन्द्र यादव है.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इस दौरान ब्लॉक परिसर के बाहर बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के समर्थक भी मौजूद रहे.

मोहम्मद नजीर आलम

Related Posts