Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • जनवरी 2024 से नामांकित नये अधिवक्ताओं को मिलेगी सहयोग राशि।
दरभंगा

जनवरी 2024 से नामांकित नये अधिवक्ताओं को मिलेगी सहयोग राशि।

January 14, 20261 Mins Read
34

दरभंगा:-  जनवरी 2024 से नामांकित नये अधिवक्ताओं को मिलेगी सहयोग राशि। इसके लिए बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद की बैठक में मंगलवार को बिहार राज्य के अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु बिहार अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति को सहायता दिए जाने के लिए बिहार राज्य आकस्मिकता निधि से 30 करोड़ रुपये अग्रिम की‌ स्वीकृति दिये जाने की खबर सुनकर जिला बार एशोसिएशन दरभंगा में खुशी व्याप्त हो गई। बार एशोसिएशन का महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्र भारत में अधिवक्ताओं के हित में बिहार राज्य सरकार के मंत्री परिषद के निर्णय से अधिवक्ताओं में कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया गया है। इस निर्णय से सूबे बिहार के नये अधिवक्ताओं को आर्थिक लाभ मिलेगी। बिहार स्टेट बार काउंसिल पटना के माध्यम से अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति की राशि देय होगी। महासचिव श्री मिश्रा ने आगे बताया कि अखण्ड भारत के मुख्तार, बैरिस्टर, वकिल ने आम नागरिक को संगठित कर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आन्दोलन कर देश को आजाद कराया और भारत के संविधान निर्माण में महती भूमिका निभाया। इसके बाबजूद अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए राज्य सरकार के स्तर से प्रथम बार अधिवक्ता कल्याण के लिए बिहार राज्य सरकार का मंत्रिपरिषद ने तीस करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। वर्तमान समय में आर्थिक मदद अधिवक्ताओं के लिए अपेक्षित है। जिला बार एशोसिएशन दरभंगा के सभी अधिवक्ताओं की ओर से बिहार मंत्री परिषद के सदस्यों को श्री मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।

अधिवक्ता कृष्ण कुमार मिश्र, (महासचिव) जिला बार एसोसिएशन दरभंगा

Related Posts