Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • मैथिली अकादमी के मुद्दे पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से सांसद ने की चर्चा
दरभंगा

मैथिली अकादमी के मुद्दे पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से सांसद ने की चर्चा

January 24, 20261 Mins Read
18

मिथिला के ज्ञान परंपरा का जीवंत धरोहर है मैथिली अकादमी : डा गोपाल जी ठाकुर


दरभंगा। मैथिली अकादमी मैथिली भाषा के संरक्षण और संवर्धन के साथ साथ मिथिला की सांस्कृतिक चेतना का जीवंत धरोहर है। इस अकादमी के गौरव को पुर्नस्थापित करने के लिए ठोस पहल की जा रही है जिसका सकारात्मक परिणाम शीघ्र ही दिखेगा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मैथिली अकादमी को चालू करने तथा पुनर्स्थापित करने के लिए उनसे भेंट और चर्चा करने के बाद भाजपा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने उपरोक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा के विद्यापति सेवा संस्थान के प्रमुख डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू के साथ साथ मिथिला मैथिली के नाम पर संघर्ष करने वाले कई सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने उन्हें मैथिली अकादमी के मुद्दे पर पत्र देकर अपनी भावना से अवगत कराया था जिसके आलोक में उन्हानें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जी से इस संबंध में विस्तार से चर्चा कर मैथिली अकादमी को शीघ्र चालू करने की मांग की थी और एक आग्रह पत्र दिया था।

मैथिली अकादमी की स्थापना 2 फरवरी 1976 को स्थापित हुई थी तथा 2008 में दिल्ली सरकार ने मैथिली भोजपुरी अकादमी की स्थापना कर मैथिली भाषा की व्यापकता को स्वीकार किया। सांसद ने डिप्टी सीएम को बताया है कि मैथिली अकादमी से प्रकाशित 9 पुस्तकों को अभी तक साहित्य अकादमी का पुरस्कार मिल चुका है तथा मैथिली अकादमी के 3 दर्जन से अधिक पुस्तकें देश स्तर पर विभिन्न विश्वविद्यालयो में पढ़ाया जाता है। अभी तक इस अकादमी के द्वारा 213 पुस्तकों का प्रकाशन होना इस संस्था की गरिमा का जीवंत उदाहरण है। डिप्टी सीएम से आग्रह करते हुए कहा मैथिली भाषा के छात्र छात्राओं के साथ साथ शिक्षक शोधार्थी साहित्यकार पुस्तक विक्रेता, उच्च शिक्षा के लिए इस अकादमी को पुर्नस्थापित करना अत्यंत आवश्यक है। सांसद डा ठाकुर ने मैथिली भाषा के संवर्धन तथा विस्तार के लिए मैथिली अकादमी की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा लगभग आठ सौ ईo से शुरू होने बाली मैथिली विश्व स्तर पर एक समृद्ध भाषा है तथा इस भाषा की अपनी स्वतंत्र लिपि तथा मजबूत पहचान है।

Related Posts