
दरभंगा। दरभंगा शहर के सेनापत मोहल्ला निवासी स्वर्गीय दिनेश प्रसाद सिन्हा की पत्नी और एस सी एस न्यूज़ के सब एडिटर संजय कुमार सिन्हा की माताजी प्रभा देवी का निधन शुक्रवार 1 मई,2026 की रात्रि में हो गया। स्वर्गीय प्रभा देवी धार्मिक विचारधारा की महिला थी और कई वर्षों से गायत्री परिवार से जुड़ी हुई थी। वह गायत्री परिवार महिला मंडली की अध्यक्ष भी रह चुकी है। उनके शोकाकुल परिवार तथा उनकी आत्माकी शांति के लिए उनके परिचितों ने भगवान से कामना की है।







