वैशाली से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां रानी कुमारी को इंस्टाग्राम पर अपने ही फुफेरे भाई से प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि महिला ने अपने पति और तीन मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली।

रानी की शादी 2011 में कुंदन कुमार से हुई थी। दोनों के तीन बेटे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले पांच साल से रानी का अपने फुफेरे भाई गोबिंद कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में बदल गई, किसी को भनक तक नहीं लगी।
इस रिश्ते के कारण रानी पहले भी कई बार घर छोड़ चुकी थी। आखिरकार उसने पति और बच्चों को छोड़ने का फैसला कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि पति कुंदन ने पत्नी की खुशी के लिए खुद इस शादी में गवाह बनने का फैसला किया।
फिलहाल तीनों बच्चे अपने पिता और दादा-दादी के साथ रहेंगे। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है और लोग रिश्तों की मर्यादा पर सवाल उठा रहे हैं।







