Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • LIC के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी एक दिन के कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल पर
दरभंगा

LIC के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी एक दिन के कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल पर

February 13, 20260 Mins Read
114

दरभंगा,संवाददाता। पुराने पेंशन प्रणाली को लागू करने, क्लर्क वर्ग एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की नई बहाली, बीमा क्षेत्र में विदेशी 100% निवेश पर प्रतिबंध लगाने को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी बृहस्पतिवार को एक दिन के कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल पर डटे रहे। एलआईसी के आईयूएमडी दरभंगा शाखा के सचिव कुंदन कुमार ने हड़ताल के दौरान बताया कि यदि सरकार नया श्रमिक कानून वापस नहीं लेती है आगे भी लंबी लड़ाई लड़ेंगे और लंबे दोनों के हड़ताल पर चले जाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र का निवेश बंद करना होगा। वहीं एमडीआईइए के सचिव किशन कुमार ने बताया कि पीएसयू का निजी हर हाल में बंद किया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि सहायक एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का नया बहाली किया जाए ताकि सभी पॉलिसी धारक को समय पर कार्य किया जा सके। कम स्टाफ रहने के बावजूद पॉलिसी धारा को बेहतर सेवा दी जा रही है। मौके पर कुंदन आकाश, कृष्ण आदित्या, संजय कुमार, किशन कुमार, गौरव कुमार,मनोज राम, सुरेश कुमार,विजय कुमार, पवन कुमार, सुरेश कुमार मिश्रा, शैलेंद्र झा, सदरे आलम, मनोहर पूर्वे, आंचल भारद्वाज अंजली कुमारी पूजा कुमारी एस आरा सहित दर्जनों स्टाफ हड़ताल में शामिल थे। जिले के दरभंगा शाखा, लहेरियासराय शाखा, बेनीपुर सेटेलाइट शाखा एवं सकरी शाखा के सभी स्टाफ हड़ताल पर थे।

Related Posts