Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • लालबाग निवासी राम कुमार महतो को शराब पीकर हंगामा करने की जूर्म में एक माह की कारावास
दरभंगा

लालबाग निवासी राम कुमार महतो को शराब पीकर हंगामा करने की जूर्म में एक माह की कारावास

March 12, 20260 Mins Read
78

दरभंगा जिला न्याय मंडल के उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत ने स्थानीय लालबाग दरभंगा निवासी सुरज महतो का पुत्र राम कुमार महतो को शराब पीकर हंगामा करने की जूर्म में एक माह की साधारण कारावास की सजा सुनाई है।उत्पाद अधिनियम के विशेष लोक अभियोजक हरेराम साहू ने बताया कि अदालत ने दोष स्वीकार करने के बाद अभियुक्त को यह सजा सुनाई है।शराबी के खिलाफ 25 मार्च 22 को सदर थाना में उत्पाद अधिनियम की धारा 37(2) में कांड सं. 140/22 संस्थित की गई थी।जिसका बिचारण कोर्ट में जीओ वाद संख्या 11228/22 के तहत चल रही थी।विशेष लोक अभियोजक श्री साहू ने कहा कि अब शराबियों की खैर नहीं रहेगी।शराब कारोबारी और शराबियों के खिलाफ संस्थित मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts