Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • दरभंगा जिला के लहेरियासराय में सघन बाइक चेकिंग अभियान, दर्जनभर चालकों पर हुआ जुर्माना
दरभंगा

दरभंगा जिला के लहेरियासराय में सघन बाइक चेकिंग अभियान, दर्जनभर चालकों पर हुआ जुर्माना

January 8, 20261 Mins Read
34

दरभंगा जिला के लहेरियासराय में सघन बाइक चेकिंग अभियान, दर्जनभर चालकों पर हुआ जुर्माना

वरी पुलिस अधिकारियों के निर्देश के आलोक में गुरुवार को दरभंगा के लोहिया चौक–लहेरियासराय मुख्य सड़क पर विशेष मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, गलत तरीके से हेलमेट पहनने, कागजातों की कमी और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग एक दर्जन बाइक चालकों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सभी जुर्मानों की ऑनलाइन रसीद काटकर मौके पर ही चालकों को थमाई गई, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि घर से बाहर निकलते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। केवल हेलमेट साथ रखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे सिर पर सही तरीके से पहनकर ही वाहन चलाना होगा। हेलमेट हाथ में रखने या बाइक पर टांगने की स्थिति में भी इसे नियम उल्लंघन माना जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा में भी सहयोग करें।

Related Posts