Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • दरभंगा जेल में कैद कथावाचक श्रवण दास उर्फ श्रवण ठाकुर के जमानत याचिका पर सुनवाई 4 फरवरी को
दरभंगा

दरभंगा जेल में कैद कथावाचक श्रवण दास उर्फ श्रवण ठाकुर के जमानत याचिका पर सुनवाई 4 फरवरी को

January 24, 20261 Mins Read
2223

दरभंगा :- सिविल कोर्ट दरभंगा के पाॅक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने एक नाबालिग बच्ची से दूष्कर्म के आरोप में गत 17 जनवरी से न्यायिक अभिरक्षा में दरभंगा जेल में कैद कथित कथावाचक श्रवण दास उर्फ श्रवण ठाकुर के जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई कर सुनवाई के लिए 4 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। शनिवार को अदालत में काराधीन आरोपी की जमानत पर आंशिक सूनवाई हुई, तत्पश्चात पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार ने कुछ विधिगत प्रश्नों का संतोष जनक जबाव देने हेतू वचावपक्ष और पीड़िता के अधिवक्ता को देने और जमानत आवेदन पर सुनवाई के लिए 4 फरवरी की तिथि निर्धारित किया है। अब इस मामले में काराधीन आरोपी का जमानत के बिन्दु पर सुनवाई अगली निर्धारित तिथि को हीं होगी। बताते चलें कि जिले के चर्चित महिला थानाकांड संख्या 182/25 में बिरौल थानाक्षेत्र के पड़री निवासी चर्चित कथावाचक श्रवण दास उर्फ श्रवण ठाकुर और उसके गुरु राम उदित दास उर्फ मौनी को नामजद आरोपी बनाया गया है। कथित कथावाचक श्रवण दास पर एक नाबालिग बच्ची की मां ने जबर्दस्ती दूष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसी गंभीर मामले में महिला थाना की पुलिस ने दूष्कर्म के आरोपी श्रवण को गिरफ्तार कर न्यायालय में 17 जनवरी को प्रस्तुत किया, जिसे कोर्ट ने काराधीन कर रखा है। वहीं इसी मामले मे अभियुक्त बनाये गये कथावाचक के गुरु राम उदित दास पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। अब लोगों की निगाहें काराधीन अभियुक्त की जमानत याचिका पर न्यायालय द्वारा निर्धारित 4 फरवरी को होने वाली सुनवाई पर टिक गई है। वहीं नाबालिग के द्वारा महिला विकास के वीणा मानवी को दिये गये कथित आवेदन पत्र की प्रति काराधीन अभियुक्त पक्ष के पास कैसे पहुँची की चर्चायें भी अदालत परिषर में सुनी गई।

Related Posts