
डरहार प्रिमियर क्रिकेट लीग टुनामेंट का फाईनल मैच गब्बर एलेवन टीम 58 रनों से जीता।
दरभंगा :- बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र में डरहार प्रिमियर क्रिकेट लीग टुनामेंट का फाईनल मैच महाकाल एलेवन टीम और गब्बर एलेवन टीम के बीच बुधवार को डरहार ग्राउंड में खेला गया।जिसमें गब्बर एलेवन टीम 58 रनों से जीता। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय महाकाल एलेवन टीम टीम के कप्तान ने लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गब्बर एलेवन टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में पूरी टीम 238 रनों पर सिमट गई।जिसमें हनुमान 20 बॉल 57 रन और त्रिपुरारी 24 बॉल में 54 रन एवं रितेश चौधरी 19 बॉल में 53 रनों का महत्वपूर्ण पारी खेली।जबाब में हनुमान एलेवन टीम बैटिंग करने उतरी 180 रन ही बना पाई।जिसमें अभिषेक 34 और राजेश 34 एवं शमीर ने 32 रनों का योगदान दिया। गब्बर एलेवन टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित कुमार ने 4 विकेट लेकर अपने टीम को 58 रनों से जीत दिलाने मे सफल रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार और मैन ऑफ द सीरीज रितेश कुमार को मुख्य अतिथि अनिल कुमार मिश्रा के हाथों दिया गया। अन्य मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा श्री परिमल ने विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी प्रदान किया। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के लहेरियासराय शाखा के शाखा प्रबंधक सुमन कुमार चौधरी ने उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। विद्यापति योग और कला संस्थान दरभंगा के खिलाड़ियों को कप वितरण किया।खेल काफी मनोरंजक रहा।







