Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • पतौर की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मो अली अशरफ फातमी ने तत्काल की आर्थिक मदद
दरभंगा

पतौर की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मो अली अशरफ फातमी ने तत्काल की आर्थिक मदद

January 28, 20261 Mins Read
147

दरभंगा। पतौर पहुंचकर दलित परिवार के एक व्यक्ति की हुई हत्या के पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देने पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह वरिष्ठ नेता राजद, मो. अली अशरफ फातमी एवं पार्टी के अन्य सदस्यगण साथ में मौजूद रहे जिसमें राजद वरिष्ठ नेता, दरभंगा, राम लखन पासवान,डॉ त्रबम्बेश्वर कुमार, ऊर्फ राजा बाबू, जिलाध्यक्ष राजद, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, दरभंगा, प्रो. विष्णदेव राम, महागठबंधन से प्रत्याशी मधुबनी, रंजीत राम, महागठबंधन प्रत्याशी कल्याणपुर समस्तीपुर, रघुजीत पासवान पूर्व जिला परिषद सदस्य, वीरेंद्र पासवान गुरुजी, दीदार हुसैन चाँद, मो जमालुद्दीन माले नेता, पतौर मुखिया, फेकन पासवान, सहित सैकड़ो स्थानीय लोग मौजूद रहे।

बिन्देश्वर राम की पत्नि को मो अली अशरफ फातमी ने तत्काल अपनी ओर से आर्थिक मदद किया। को आठ लड़कीया है और जो सबसे बड़ी लगभग 10 वर्षीय है। उसके परिवार की स्थिति सबसे ज्यादा दैनिक है। घर के नाम पर एक छोटी सी खरपतवार की झोपड़ी नुमा घर है। गांव में ही रहकर मजदूरी करता है मजदूरी का काम करते किसी तरह परिवार के 10 सदस्य को पालने की कोशिश कर रहा था। पीड़ित परिवार के भाई के द्वारा घटना के संबंध में पूरी जानकारी दी गई। श्री फातमी ने बताया हम लोगों को यह खबर मिली के पतौर निवासी बिंदेश्वर राम की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही हम लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे हैं. उनको पहले से ही जान का खतरा था जैसा के एफआई आर में बताया गया है। उन्होंने बताया घटना के संबंध में हमने एसपी दरभंगा एवं स्थानीय थाना के इंस्पेक्टर से बात की है। हमारी प्रशासन से बस एक ही मांग है दर्ज एफ आई आर पर जल्द से जल्द काम शुरू हो, देखिए ऐसी दर्दनाक घटना इनके परिवार के साथ हुई है। आठ छोटी-छोटी बच्चियों के पिता जिसकी उम्र 10 वर्ष जो सबसे बड़ी है, और उनकी पत्नी कोई काम भी नहीं कर पाएगी। देवस और लाचार परिवार पूरी तरह से बिखर गया है. आप सामने से देख सकते हैं बिंदेश्वर राम के घर की हालत फुस के बने यह छोटे से झोपड़े के घर में अपने परिवार साथ बिंदेश्वर राम जिंदगी मजदूरी कर गुजार रहा था। आखिर यह परिवार कैसे जिंदा रहेगा यहां के एसपी एवं डीएम एवं अन्य बड़े पदाधिकारी से मांग करते हैं जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय मिले। हमें मजबूर ना किया जाए कि हम भी सड़कों पर उतर जाए। उन्होंने कड़े शब्द में कहा हम लोग चुप बैठने वाले नहीं है, जो भी कानून में प्रावधान है उससे बढ़कर काम करना चाहिए। यह बहुत ही पीड़ा और दुख की बात है मैं सरकार से मांग करता हू के पीड़ित परिवार को कम से कम 30 लाख रूपये की आर्थिक मदद मिले। श्री फातमी ने कहा के उनकी पत्नि को सरकार नौकरी दी जाए और सरकारी व्यवस्था से बच्चों की शिक्षा हो ताकि वे अपनी पढ़ाई कर सके ताकि उनका भविष्य खराब नहीं हो, साथ ही उन्हें जो पेंशन के प्रावधान होते है सरकार की ओर पूरी जाए। देश में कही भी खासकर बिहार में जहां कहीं भी दलित पीड़ितों पर जुल्म होता है आगे बढ़कर हमेशा न्याय दिलाने के लिए रही है। उन्होंने कहा बिहार में इन सब मुद्दों के लिए हमारी पार्टी मजबूत है और जनता से जुड़े मुद्दों और सवालो के लिए राष्ट्रीय जनता दल हमेशा लड़ती रही है।
बिहार में इनदिनों कानून व्यवस्था पूरी इस तरह से चारपारा गई है। मोबलिंगचिंग हो हत्या हो,कही बुलडोजर चल रहे है, कही बलात्कार हो कोई एक या दो ऐसी घटनाएं नहीं हुई है बहुत सारी घटनाएं हुई है। पटना जैसे जगह पर भी जग ने घटनाएं देखने को मिल रही है। पिछले दिनों पटना में एक बड़ी घटना हुई। राजधानी पटना में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है घटनाएं हो रही है और घटना कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आखिर इस घटना में पुलिस कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही है क्या कारण है पुलिस को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए थी और आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए था।

Related Posts