फतेहपुर में हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल पंकज को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार चांदपुर थाना क्षेत्र के कुंदेरामपुर निवासी अजीत भी हादसे में घायल हो गया, जिसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे चोटें गंभीर हो गईं।
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
एक अन्य सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हथगाम थाना क्षेत्र के सराय साबा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद शुक्रवार को अपनी ससुराल टेक्सारी बुजुर्ग से घर लौट रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास पर हाईवे पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी शिवरानी ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है।







