Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद में कक्षा-10 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन
दरभंगा

दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद में कक्षा-10 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन

January 30, 20261 Mins Read
2249

दरभंगा (नासिर हुसैन) :- दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद में कक्षा-10 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक शोएब अहमद खान, चेयरमैन तुफैल अहमद खान, उप-निदेशक माज शोएब खान, प्रधानाचार्य, संजय कुमार झा एवं उप-प्रधानाचार्य, मो अली अन्दलिब उपस्थित हुए। कार्यक्रम की घोषणा वर्ग शिक्षक अनिल कुमार पाठक एवं अर्चना कुमारी ने किया।

मिथिला की परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि को पाग एवं चादर से सम्मानित करते हुए कक्षा नवीं की छात्राओं के द्वारा स्वागत-गान एवं नृत्य से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद निदेशक, अध्यक्ष, प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य ने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

अतिथियों द्वारा केक काटे गए एवं बच्चों को खिलाए गए समूह नृत्य, सोलो नृत्य, नाट्य मंचन आदि अनेक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने विद्यालय में बिताए गए समय, सुनहरे पलों को याद कर अपना अनुभव को साझा किए। सभी छात्र -छात्राओं को स्मृति-चिह्न स्वरुप विडियो दिखाया गया एवं उपहार भेंट स्वरूप प्रमाण पत्र दिए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।

नासिर हुसैन

Related Posts