Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • डॉ. निखत क्लिनिक एंड हिजामा सेंटर, बेंता चौक का उदघाटन फीता काटकर डॉ निखत प्रवीण के माँ /पिता, मो. मंसूर आलम और गुलशन खातून ने किया
दरभंगा

डॉ. निखत क्लिनिक एंड हिजामा सेंटर, बेंता चौक का उदघाटन फीता काटकर डॉ निखत प्रवीण के माँ /पिता, मो. मंसूर आलम और गुलशन खातून ने किया

April 17, 20260 Mins Read
126

दरभंगा। लहेरियासराय के बेंता चौक निकट दुर्गा मंदिर के पास डॉ. निखत क्लिनिक एंड हिजामा सेंटर का उदघाटन फीता काटकर डॉ निखत प्रवीण के माता बेंता निवासी पिता मो. मंसूर आलम द्वारा किया गया। इस अवसर पर कई डॉक्टर एवं परिवार के सदस्यों, आसपास के लोगो और शहर के गन्यमान्य लोगो की मौजूद रही। डॉ. अलीशा एम डी, डॉ. मुख्तारआलम, ईएनटी स्पेशलिस्ट, डॉ सूरज, डॉ शिल्पा कुमारी, डॉ. मोनालिसा, डॉ निभा, डॉ अस्मिता की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने उनके इस क्लिनिक के खोलने की बधाई दी और बताया इससे लोगो को फायदा पहुंचेगा खासकर गरीबो की मदद भी इस क्लिनिक के माध्यम से होगी। डॉ निखत प्रवीन ने बताया की हमारे यहां सभी लोगो के ईलाज की व्यवस्था रहेगी महिलाए, पुरुष और बच्चे का ईलाज के द्वारा किया जाएगा। और गरीबो को खास मदद भी की जाएगी जरूरतमंद की हर संभव सहायता जहां तक हमसे हो पाएगी करने की कोशिश करेंगे। आज इस क्लिनिक का उदघाटन अपने माँ पिता के हाथो से कराया है बहुत खुशी हो रही है, इन्ही के बदौलत आज हम यहां तक पहुंचे है। और बहुत मेहनत से हम सभी बहन और भाई को पढ़ाया लिखाया और इस काबिल बनाया। माँ गुलशन खातून ने कहा बड़े ही मेहनत और कुर्बानी के बाद यह मौका मिला है बेटी ने यह सपना पूरा किया हम पति पत्नि यहां पास में ही सब्जिया बेचकर इस काबिल बनाया है। डॉ. निखत प्रवीण के पिता मो मंसूर आलम ने बताया के वर्षो के संघर्ष के बाद यह सब देख रहे है बेटी डॉक्टर बनी और जिसके अपने क्लिनिक का हम पति पत्नि ने मिलकर उदघाटन किया यह खुशी बताना एक शब्दों में आसान नहीं है। दुआ है खूब मेहनत करें अच्छा काम करें और लोगो के चेहरा पर मुस्कान लाने का काम करें जरूरतमंद की मदद भी करें. इस अवसर पर अब्दुल करीम, मो शहाबुद्दीन, मो. सिदरत, मो इस्तेयाक अहमद, मो. इम्तेयाज अहमद,मो मेराज, महेश शाह, नासिर हुसैन सहित अन्य परिवार और दोस्त मौजूद रहे।

Related Posts