Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर डीएम एवं वरीय पदाधिकारी ने किये माल्यार्पण
दरभंगा

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर डीएम एवं वरीय पदाधिकारी ने किये माल्यार्पण

January 24, 20261 Mins Read
118

दरभंगा (नासिर हुसैन) :- दरभंगा। भारत रत्न,जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती पर कर्पूरी चौक, दरभंगा स्थित उनकी आदम कद प्रतिमा पर जिलाधिकारी कौशल कुमार, महापौर अंजुम आरा एवं उप महापौर नाजिया हसन द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। अपर नगर आयुक्त,राकेश कुमार गुप्ता,उप निदेशक जनसंपर्क, सत्येंद्र प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बालेश्वर प्रसाद, पवन कुमार नजारत उपसमाहर्ता सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी, कौशल कुमार ने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर का संपूर्ण जीवन सादगी,ईमानदारी सामाजिक न्याय का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन आज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

Related Posts