Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • अधिवक्ता दंपति 34 साल के ऋत्विक ठाकुर और 31 वर्षीय बैष्णवी ठाकुर की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मौत की खबर से दरभंगा के वकिल समुदाय मर्माहत
बिहार

अधिवक्ता दंपति 34 साल के ऋत्विक ठाकुर और 31 वर्षीय बैष्णवी ठाकुर की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मौत की खबर से दरभंगा के वकिल समुदाय मर्माहत

March 9, 20260 Mins Read
1226

पटना उच्च न्यायालय के उदीयमान अधिवक्ता दंपति 34 साल के ऋत्विक ठाकुर और 31 वर्षीय बैष्णवी ठाकुर की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मौत की खबर से दरभंगा के वकिल समुदाय मर्माहत हैं। दिवंगत अधिवक्ता दंपति पूर्व न्याय मूर्ति स्वर्गीय राम नरेश ठाकुर के पौत्र और पौत्र वधु थे। वहीं पटना उच्च न्यायालय के नामचीन अधिवक्ता अजय कुमार ठाकुर के पुत्र एवं पुत्रवधु थे। इनका निधन सिलीगुड़ी से लौटने के दौरान किशनगंज जिले के पास बंगाल के गुंजरिया में इस्लामपुर जिले के एन.एच 27 पर सड़क हादसे में हो गई। इसकी सूचना मिलते ही सोमवार को दरभंगा बार एशोसिएशन भवन में पूर्व लोक अभियोजक विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर वकिलों ने पुष्प निवेदित कर श्रधांजलि दी।

मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि कानूनी नक्षत्र का एक दैदीप्यमान सितारा हमारे बीच नहीं रहा। जिसकी कसक वकिलों को हमेशा रहेगी । इस मौके पर अधिवक्ता हीरानन्द मिश्र, अनिल कुमार मिश्रा, रमणजी चौधरी, शयाम बिहारी राय”सरस”, बुलन कुमार झा, रामवृक्ष सहनी, संतोष कुमार सिंहा, राधिका कुमारी सिंह, राजीव चन्द्र झा, अमर नाथ झा अचलेनद्र नाथ झा, सुधीर कुमार चौधरी, मनोज कुमार, सनोज कुमार, नीतीश कुमार समेत दर्जनों वकिल एवं न्याय अतिथि संघ के रामनाथ झा, अधिवक्ता लिपिक बिनय कुमार झा समेत सैकड़ों वकील मौजूद थे।

Related Posts