Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोलघर का किया दौरा, लाइट-एंड-साउंड व लेजर शो नियमित कराने के निर्देश
बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोलघर का किया दौरा, लाइट-एंड-साउंड व लेजर शो नियमित कराने के निर्देश

January 11, 20261 Mins Read
29

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना स्थित ऐतिहासिक गोलघर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गोलघर में लाइट एंड साउंड तथा लेजर शो को नियमित रूप से आयोजित कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गोलघर की संरचना, पार्क परिसर और वहां स्थापित लाइट एंड साउंड सिस्टम का बारीकी से जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गोलघर राज्य की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। उन्होंने अधिकारियों को गोलघर परिसर के सौंदर्यीकरण और बेहतर रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि यह स्थल और अधिक आकर्षक एवं दर्शनीय बन सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2013 में शुरू किए गए लाइट एंड साउंड व लेजर शो यदि नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, तो इससे पर्यटकों को गोलघर के इतिहास और उसकी महत्ता को समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि गोलघर से जुड़ी जानकारी डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से लगातार प्रदर्शित की जाए।

उन्होंने गोलघर को वास्तुकला का एक अनूठा उदाहरण बताते हुए कहा कि इसकी संरचना के संरक्षण और देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, डीएम त्यागराजन एसएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts