
विश्वविद्यालय कर्मचारी सतीश शर्मा के सेवानिवृत पर दी गई विदाई
दरभंगा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ, के कार्यालय पर कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कर्मियों,शिक्षकों, पदाधिकारीयों ने शनिवार को होली से पूर्व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कुलपति, प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय, प्रो. दिलीप झा प्रभारी कुलपति, भू संपदा पदाधिकारी, उमेश झा, कर्मचारी संघ अध्यक्ष, सचिव रघुनंदन कुमार , प्रवक्ता, अभिमन्यु कुमार, डॉ अनील कुमार झा, सेवानिवृत्त प्रशाखा पदाधिकारी कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशाखा प्रभारी, कुंदन कुमार भारद्वाज सहित कर्मी शिक्षक एवं छात्र ने होली मिलन को यादगार बना दिया। विश्वविद्यालय के कर्मचारी सतीश शर्मा भी सेवानिवृत हुए जिन्हें विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। उन्होंने कहा अपने कार्यकाल में हमें सभी का सहयोग मिलता रहा है। इस अवसर पर प्रभारी कुलपति, प्रो. दिलीप कुमार झा ने कहा होली मिलन समारोह में हम सभी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मिलन मनाए, होली से पूर्व सभी कर्मियों शिक्षकों को वेतन का भुगतान विश्वविद्यालय के द्वारा कर दिया गया है ताकि वह भी अच्छी तरह से होली मना सकेगे। विश्वविद्यालय के भू संपदा पदाधिकारी उमेश झा ने कहा प्रेम और भाईचारे का पर्व होली हम सभी मिलजुलकर मनाए, सभी कर्मीयों और शिक्षको ने मिलकर होली मिलन मनाया।








