Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • बिहार के भागलपुर सहित दरभंगा शहर के बिच (मुक्तिधाम शमशान) भीगो में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक
दरभंगा

बिहार के भागलपुर सहित दरभंगा शहर के बिच (मुक्तिधाम शमशान) भीगो में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक

January 30, 20261 Mins Read
2180

दरभंगा (नासिर हुसैन) :- पिछले दिनों 29 जनवरी को रात प्राप्त रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने संबंधित विभाग को भारत सरकार के गाइडलाइन के तहत त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी संदर्भ में सर्वप्रथम पशुपालन विभाग ने दरभंगा नगर निगम से सहयोग मांगा। इस संबंध में पूर्व में सूचना देनेवाले कबीर सेवा संस्थान से भी मदद को कहा जहां अधिकतर कौवे, चिड़ियां मर रही थी, मुक्तिधाम शमशान, भिगो के वार्ड 31 के पार्षद नफीसुल हक रिंकू को भी सूचित किया।

इसके उपरांत वहां दोपहर तक सभी के सहयोग से मुक्तिधाम और आसपास में मृत हजारों कौओं, पक्षियों को दफन किया गया। एक किलोमीटर के दायरे में सभी पोल्ट्री फार्म ,बिक्री केंद्र की निगरानी सहित पक्षियों को रखनेवाले पोल्ट्री फार्म की सूची तैयार की जा रही है। पांच किलोमीटर चारों ओर के दायरे में सैंपल लेन की प्रक्रिया को भी प्रारंभ करने की बात अधिकारियों ने बताया है। जिलाधिकारी, दरभंगा, कौशल कुमार ने कहा घटनास्थल और आस पास पूरी नजर रखी का रही है। स्थल पर हजारों मृत पक्षियों को गड्ढा खोदकर दफनाने के बाद वहां उपस्थित वार्ड पार्षद नफीसुल हक रिंकू ने कहा आसपास कई मुर्गियों के मरने की खबर आई है। सभी को दफना दिया गया है। आमजन से सतर्क रहने को कहा जा रहा है।

कबीर सेवा संस्थान के संरक्षक और वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा ने बताया कि 14 जनवरी को सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी को सूचित किया और उन्होंने तुरंत पशुपालन विभाग को भेजा गया। उसी दिन सैंपल लिया गया था, जिसकी जांच कोलकाता और भोपाल में हुई, जिसकी रिपोर्ट देर रात आई , जिसमें भागलपुर के साथ दरभंगा में मृत कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इन्होंने कहा आमजन को स्वास्थ्य, खान पान की सतर्कता रखने की अहम जरूरत है।

नासिर हुसैन

Related Posts