Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • Bihar News: घरेलू विवाद बना मौत की वजह, मछली बनाने को लेकर झगड़े के बाद विवाहिता ने खाया जहर
बिहार

Bihar News: घरेलू विवाद बना मौत की वजह, मछली बनाने को लेकर झगड़े के बाद विवाहिता ने खाया जहर

January 15, 20261 Mins Read
16

सहरसा जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच हुआ मामूली घरेलू विवाद एक महिला की मौत का कारण बन गया। बिहरा थाना क्षेत्र में मछली पकाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक 27 वर्षीय विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी जान चली गई

यह घटना 12 जनवरी की बताई जा रही है। मृतका की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल वार्ड नंबर एक निवासी सरोज कुमार की पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पति द्वारा मछली लाने और उसे बनाने की बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में बढ़ गया।

झगड़े के बाद अकेलेपन में उठाया खौफनाक कदम

परिजनों ने बताया कि विवाद के बाद सरोज कुमार घर से बाहर चले गए थे। इसी दौरान सास किसी बैठक में और देवर अपने काम से बाहर निकल गए। घर में अकेली रह गई अनीता ने मानसिक तनाव और गुस्से में गेहूं में डालने वाली कीटनाशक सल्फास की गोली खा ली। शाम होते-होते उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टियां शुरू हो गईं।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजन उसे तुरंत पंचगाछिया के एक निजी क्लिनिक ले गए, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताकर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद अनीता को सहरसा स्थित सूर्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तीन साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

परिवार ने बताया कि अनीता और सरोज की शादी तीन साल पहले प्रेम विवाह के जरिए हुई थी। दंपती का एक साल का बेटा भी है। अनीता का मायका सुपौल जिले के गढ़बरुआरी में है। इस घटना ने न सिर्फ परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि मासूम बच्चे से मां का साया भी छिन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सहरसा सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर मामले की जांच कर रही है।

Related Posts