सिविल कोर्ट दरभंगा के विभिन्न अदालतों में जघन्य आपराधिक मामले के आरोपियों की जमानत याचिकायें खारिज कर दिया है। लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार पाण्डेय की कोर्ट ने दूष्कर्म की जूर्म में दर्ज बहेड़ी थानाकांड सं.376/25 के नामजद आरोपी बहेड़ी निवासी मो. शमसुद्दीन की जमानत खारिज कर दिया है।इसके अलावे श्री पाण्डेय की कोर्ट ने हत्या के आरोप में संस्थित सदर थानाकांड सं.262/25 के आरोपी नगर थानाक्षेत्र के मारवाड़ी रोड निवासी प्रवीण कुमार सिंह और दूष्कर्म के आरोप में दर्ज बिरौल थानाकांड सं.315/15 के आरोपी मो. जमाल नद्दाफ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया है।पीपी श्री झा ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश नागेश प्रताप सिंह की कोर्ट ने हत्या के आरोप में दर्ज लहेरियासराय थानाकांड सं.70/25 के आरोपी स्थानीय निवासी शुभम कुमार और गौड़ीशंकर की जमानत याचिका खारिज कर दिया है।वहीं श्री सिंह की अदालत ने गोली फायरिंग और लूट की घटना को लेकर दर्ज सिंहवाड़ा थानाकांड सं.335/25 के आरोपी सुमन सौरभ,अभिषेक मिश्रा, आकाश कुमार की नियमित जमानत आवेदन खारिज कर दिया है।







