
दरभंगा :- दरभंगा जिला के चर्चित महिला थानाकांड सं.182/25 में काराधीन कथित कथावाचक अभियुक्त बिरौल थानाक्षेत्र के पड़री गाँव निवासी श्रवण दास ऊर्फ श्रवण ठाकुर की ओर से जमानत आवेदन पॉक्सो कोर्ट में सोमवार को अर्पित की गई है। इसका याचिका सं. 04/26 है। जबर्दस्ती घर में घुसकर एक नाबालिग से दूष्कर्म करने का आरोप काराधीन अभियुक्त के विरुद्ध है। अदालत प्रांगण में इस मामले को लेकर तरह -तरह की चर्चाएं सुनी गई। अभियुक्त की जमानत आवेदन पर सुनवाई मंगलवार को होगी। बताते चलें कि इस मामले में दो नामजद अभियुक्त है। जिसमें एक काराधीन है। वहीं दुसरे आरोपी की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। अब जिला वासियों की निगाहें दुसरों के भाग्य वाचने वाले काराधीन अभियुक्त के भाग्य पर न्यायालय की निर्णय पर टिक गई है। सिविल कोर्ट परिसर में पीड़ित पक्ष और काराधीन अभियुक्त पक्ष के लोगों को अलग अलग कानूनी सलाह मशविरा में मशगूल देखा गया।







