Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • लहेरियासराय पब्लिक स्कूल , हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लहेरियासराय में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन
दरभंगा

लहेरियासराय पब्लिक स्कूल , हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लहेरियासराय में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

January 29, 20261 Mins Read
1578

लहेरियासराय पब्लिक स्कूल , हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लहेरियासराय में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को विद्यालय के खेल मैदान में किया गया । आयोजन का उद्घाटन दरभंगा पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ विशाल गौरव एवं विद्यालय के सचिव डॉ रमन जी चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काट कर किया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य वागीश कुमार झा ने मुख्य अतिथि को पाग चादर एवं बुके से सम्मानित किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि सी.बी.एस.ई ने पाठ्यक्रम को दो भाग में बांटा है।पहला किताबी ज्ञान तथा दूसरा सहपाठकर्म में जिसमें क्विज, वाद- विवाद,निबंध , सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेल आता है।उसी कड़ी में आज विद्यालय में विभिन्न खेलों तथा दौड़ का आयोजन सत्र २०२५-२०२६ के लिए किया गया जिसमें,५० मीटर,१००मीटर टॉफी रेस, बैलून रेस, सैक रेस, स्पून मार्बल रेस, सूई धागा रेस,म्यूजिकल चेयर रेस,पासिंग द बॉल , कैरम,चेस,लूडो,आदि विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को मेडल एवं मोमेंटो से प्रथम , द्वितीय,एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को परिष्कृत किया गया।


प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों का नाम आरुषि मिश्रा,गगन, रियाकुमारी,विशु,सुरुचि एवं आर्या रिशु है ।
मंच संचालन अनुष्का कर्ण ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन नितिन कुमार ने किया।इस आयोजन को सफल बनाने मेंसुरभि घोषाल,प्रिय झा,नीति कुमारी,चन्द्र भूषण ,दीप , इंतेहा हुसैन,मिथिलेश कर्ण एवं अरविंद दत्ता ने सहयोग किया।

Related Posts