Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • अष्टदिवसीय श्री श्याम बसंत स्वर्णोत्सव के विशाल आयोजन, श्याम मंदिर, जीतूगाछी के प्रांगण में
दरभंगा

अष्टदिवसीय श्री श्याम बसंत स्वर्णोत्सव के विशाल आयोजन, श्याम मंदिर, जीतूगाछी के प्रांगण में

January 24, 20261 Mins Read
17593

अष्टदिवसीय श्री श्याम बसंत स्वर्णोत्सव के विशाल आयोजन के क्रम में आज श्री श्याम मंदिर, जीतूगाछी के प्रांगण में कोलकाता से पधारी श्रीमती निकिता शर्मा के ओजस्वी और मधुर वाणी में संगीतमय श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन हुआ।


इस अखंड पाठ के द्वारा यह वर्णन किया गया है कि किस प्रकार बर्बरिक ने महाभारत के युद्ध के दौरान भगवान श्री कृष्ण को अपना शीश का दान दिया। श्री कृष्ण ने बर्बरिक को अपना नाम दिया और यह आशीर्वाद दिया कि कलियुग में तुम्हारी घर-घर पूजा होगी और तुम्हें श्री श्याम नाम से पूजा जाएगा। हारे के सहारे रूप में तुम्हें पहचान मिलेगी और तुम्हारी शरण में जो भी आएगा उसका उद्धार होगा।

अखंड ज्योति पाठ चौपाइयों में दोहे और भजनों के माध्यम से बाबा श्याम की संपूर्ण जीवन गाथाओं का अलौकिक और सरल भाषा में वर्णन किया गया है जिसके पाठ से आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। इस पाठ में करीब 500 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। श्री खाटू श्याम मंडल के सदस्य कार्यक्रम में पधारे सभी भक्तों के लिए समुचित सुविधा उपलब्ध कर रहे हैं और समर्पित सेवा भी दे रहे हैं।

दिनांक् 25 जनवरी 2026 को प्रात: 10 बजे से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और विवेकानंद कैंसर हॉस्पिटल के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मंडल द्वारा किया जाना है। श्याम परिवार सभी से आह्वान करता है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें क्योंकि रक्तदान महादान है।
संध्या काल में एक विशेष सम्मान समारोह का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इसमें श्री खाटू श्याम मंडल के संस्थापक, मार्गदर्शक एवं विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह होगा इसके साथ ही श्री खाटू श्याम मंडल, दरभंगा के भजन प्रवाहको द्वारा और कानपुर से आमंत्रित श्री राम पांडे के द्वारा श्री श्याम संकीर्तन का अति मनमोहक और उल्लास पूर्ण कार्यक्रम का भी आयोजन होगा जिसमें काफी संख्या में भक्तों के भक्तों की भागीदारी की संभावना है।

Related Posts