दरभंगा में बारिश के बीच लोगों ने मनाया ईद का पर्व, लगातार जिला शांति समिति सदस्यों ने घूम घूमकर क्षेत्र का लेते रहे जायजा

(दरभंगा से नासिर हुसैन की रिपोर्ट) ईदगाहो और मस्जिदों में हजारों नमाजियों ने ईद की नमाज पढ़ी और एक दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज से एक दिन पहले हुई बारिश के बावजूद सफाई के बाद वक़्त पर नमाज हो सके नमाजियों के लिए ईदगाह को तैयार किया गया। डॉ मो फैजुल्लाह अंसारी ने कहा के इस्माइलगंज ईदगाह के मैनेजमेंट कमिटी के साथ मिलकर वार्ड 37 के पार्षद मो. रियासत अली, वार्ड 38 के पार्षद के पार्षद प्रतिनिधि मो. गुलाब और वार्ड 36 के पार्षद प्रतिनिधि मो छोटे के प्रयास से जल्द नमाजियों के लिए ईदगाह को तैयार किया गया।
हम महापौर, अंजुम आरा, उप महापौर, नाजिया हसन एवं पार्षदगणो, जिला प्रशासन, जिला पुलिस प्रशासन, मिडिया के बन्धुओ, जिला शांति समिति सदस्यों का अच्छी तरह से ईद बहुत बड़ा योगदान रहा। साथ ही दरभंगा नगर निगम के सफाई कर्मियों का भी अहम योगदान रहा। ईद की नमाज को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज संपन्न कराई गई। जिस तरह से वर्षा हुई थी उम्मीद नहीं की जा सकती थी लेकिन सभी के सहयोग से हर साल की तरह इस साल भी लोगों ने इस्माईलगंज ईदगाह में ईद की नमाज अदा किया। पार्षद ईदगाह इंतजामिया कमिटी की मेहनत और जज्बे से यह मुमकिन हो पाया है। प्रधानाचार्य, सीएम कॉलेज दरभंगा, डॉ. मुश्तक अहमद ने बताया एक महीने की इबादत के बदले ईद तोहफा में मिला है , ईद पर अपने आसपास के जरूरतमंदों का भी ख्याल किया जाता है, ईद मोहब्बत भाईचारे का पैगाम देता है। प्रधानाचार्य, महारानी कल्याणी कॉलेज, दरभंगा, डॉ मो रहमतुल्लाह ने कहा 30 दिनों की इबादत के बदले रोजी दारू खाया तोहफे में की खुशियां अता की है। देश और समाज मिलजुल कर तरक्की के राह पर आगे बढ़ता रहे दुआ की गई। हम श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आर के दत्ता ने कहा आप सभी मुस्लिम भाइयो को ईद की मुबारकबाद। समाज में अमन चैन बनी रहे। ईद के मौके पर हिंदू मुस्लिम सभी मिलकर ईद मनाते रहे हैं और सेवई और लच्छा खाते हैं। यही असल हिंदुस्तान है और गंगा जमुना की तहजीब है।








