
सीबीएसई 10वीं 2026 की परीक्षा में डॉन बॉस्को स्कूल दरभंगा के सभी 433 बच्चों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का रिजल्ट शत् प्रतिशत बरकरार रखा है। अयान हुसैन को सर्वाधिक 95.4 प्रतिशत अंक मिले जबकि दूसरे स्थान पर प्रणव यश को 95.2% और तीसरे स्थान पर आशीष रंजन को 95% अंक मिले।
54 बच्चों ने 90 से 95% की बीच अंक प्राप्त किया 81 से 90% अंक प्राप्त करने वाले बच्चों की संख्या 132 रही जबकि 71 से 80% अंक प्राप्त करने वाले 103 बच्चे हैं जबकि शेष 144 बच्चों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद फहद आब्दी एवं डिप्टी डायरेक्टर अबू बकर आपडी ने सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों एवं सभी शुभचिंतकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है तथा आगे भी अपना सहयोग और प्रेम बनाए रखेंगे ऐसी कामना की है।







