Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • समस्तीपुर
  • समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम मैं भाग लेने आए हुए 58 वर्षीय मोहम्मद साबिर हुसैन की हृदयाघात (हार्ट अटैक) से मृत्यु
समस्तीपुर

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम मैं भाग लेने आए हुए 58 वर्षीय मोहम्मद साबिर हुसैन की हृदयाघात (हार्ट अटैक) से मृत्यु

April 10, 20260 Mins Read
150

लोगों में हृदयाघात (हार्ट अटैक) और उससे मृत्यु की दर तेजी से बढ़ रही है। सबसे ताजा उदाहरण ख्वाजा सराय, दरभंगा के वार्ड नंबर 46 के 58 वर्षीय मोहम्मद साबिर हुसैन की है। वे मध्य विद्यालय तारालही, बहादुरपुर, दरभंगा में शिक्षक के रूप में पदस्थापित थे और 7 से 11 अप्रैल 2026 तक पी टी ई सी, रामपुर जलालपुर समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम मैं भाग लेने आए हुए थे। पर दुर्भाग्य से 9 अप्रैल की मध्य रात्रि 12:05 पर डॉक्टरी सुविधा मिलने से पहले गंभीर हार्ट अटैक से चल बसे। बेबस सहयोगी शिक्षकों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की पूरजोर कोशिश की, परंतु इसके पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। परिवार के सूत्रों के अनुसार मोहम्मद साबिर हुसैन (पिता स्वर्गीय मोहम्मद सिद्दीक) का बड़ा बेटा इंजीनियर है और छोटा बेटा बेतिया मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। एक बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। परिवार के अनुसार साबिर एक सक्रिय जीवन जी रहा था और उसे किसी तरह के नशे की कोई लत नहीं थी।

 

Related Posts