Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • कोशी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन करवाने की रहेगी प्राथमिकता – डीआईजी
बिहार

कोशी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन करवाने की रहेगी प्राथमिकता – डीआईजी

January 11, 20261 Mins Read
54

सहरसा (नजीर आलम की रिपोर्ट) :- कोशी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन करवाने की रहेगी प्राथमिकता-डीआईजी

कोशी प्रक्षेत्र के नवपदस्थपित डीआईजी कुमार आशीष आज प्रभार ग्रहण किये। कार्यालय परिसर में उनका गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मनित किया गया, उसके बाद निवर्तमान डीआईजी मनोज कुमार से उन्होंने प्रभार ग्रहण किये। मौका पर सहरसा, सुपौल व मधेपुरा सहित तीनो जिला के एसपी मौजूद थे। प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उप महानिरीक्षक, कोशी प्रक्षेत्र के रूप में योगदान किये है। तीनो जिला मे अपराध नियंत्रण, शराब बंदी क़ानून का सख्ती से पालन, पुराने कांड का शीघ्रता से अनुसंधान कर तेजी निष्पादन करवाने, बॉर्डर क्षेत्र के सुरक्षा में एहतियात बरतने के अलावे डीजीपी के निर्देशनुसार जन शिकायत की सुनवाई मे तेजी लाकर अधिक से अधिक लोगों की सुनवाई किये जाने की प्राथमिकता रहेगी।

कुमार आशीष, डीआईजी, कोशी प्रक्षेत्र।

Related Posts