Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • सड़क से अतिक्रमण हटाया एवं यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 100 वाहन चालको से 93 हजार 5 सौ रूपया जुर्माना वसूल
दरभंगा

सड़क से अतिक्रमण हटाया एवं यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 100 वाहन चालको से 93 हजार 5 सौ रूपया जुर्माना वसूल

March 28, 20241 Mins Read
268

दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर यातायात थाना द्वारा गुरूवार को शहर के व्यस्ततम चौक दोनार से लेकर नाका पांच तक जाने वाली सड़कों पर अतिक्रमण हटाया गया वहीं शहर के विभिन्न चौक चौराहा पर यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको से जुर्माना भी वसूला गया है।


यातायात थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज लहेरियासराय, दोनार चौक, अललपट्टी एवं आयकर चौक के समीप यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया आम वाहन चालकों से यातायात नियम का पालन करने एवं उन्हें जागरूक करने के लिए माइकिंग कर संदेश दिया गया।
उन्होंने बताया कि यातायात थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने 16 वाहनों से 8 हजार, सुदर्शन सिंह ने 16 वाहनों से 8 हजार, धीरेंद्र कुमार ने 33 वाहनों से 32 हजार एवं यातायात थानाध्यक्ष द्वारा 33 वाहनों से 34 हजार एवं सागर कुमार द्वारा दो वाहनों से एक हजार रुपया समेत कुल 93 हजार 5 सौ रुपया जुर्माना वसूल किया गया है।
श्री गौरव ने बताया कि यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभिन्न hचौराहा पर माईकिंग कर आम लोगों को यातायात नियम बताया गया एवं उसका पालन करने का अनुरोध किया गया है।

Related Posts