Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • JDU जिला सचिव हरेकृष्ण झा ने दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त और दरभंगा जिला पदाधिकारी को आवेदन पत्र समर्पित कर भ्रष्टाचार में संलिप्त सुसारी- तूर्की पंचायत के मुखिया के वित्तीय अधिकार पर रोक लगाने की मांग
दरभंगा

JDU जिला सचिव हरेकृष्ण झा ने दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त और दरभंगा जिला पदाधिकारी को आवेदन पत्र समर्पित कर भ्रष्टाचार में संलिप्त सुसारी- तूर्की पंचायत के मुखिया के वित्तीय अधिकार पर रोक लगाने की मांग

January 8, 20261 Mins Read
59

JDU जिला सचिव हरेकृष्ण झा ने दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त और दरभंगा जिला पदाधिकारी को आवेदन पत्र समर्पित कर भ्रष्टाचार में संलिप्त सुसारी- तूर्की पंचायत के मुखिया के वित्तीय अधिकार पर रोक लगाने की मांग

दरभंगा जनतादल यूनाइटेड के जिला सचिव हरेकृष्ण झा ने दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त और दरभंगा जिला पदाधिकारी को आवेदन पत्र समर्पित कर भ्रष्टाचार में संलिप्त और जांच में वित्तीय गवन प्रमाणित बहेड़ी प्रखंड के सुसारी- तूर्की पंचायत के मुखिया के वित्तीय अधिकार पर रोक लगाने की मांग किया है। आयुक्त को समर्पित आवेदन पत्र में श्री झा ने अंकित किया है कि जिला लोक शिकायत प्राधिकार द्वारा कराई गई जांच में जांच दल ने पंचायत की मुखिया ज्योति देवी , पंचायत सचिव आलोक कुमार झा और तकनीकी सहायक नीतिश कुमार के द्वारा पंचायत की योजना में भ्रष्टाचार किये जाने की पुष्टि हुई है। जिलापदाधिकरी और उप विकास आयुक्त के ज्ञापांक 1761 दि. 17 अक्टूबर 24 के जांच रिपोर्ट के आलोक में गवन की गई कूल 7 लाख 37 हजार 152 रुपये को क्रमशः 2,लाख 45 हजार 717 रुपया तीनो गवनकर्ताओं से विभागीय खाता में जमा कराना था, जिसके लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आदेशित किया था लेकिन मुखिया से आज तक बीडीओ बहेड़ी ने गवन राशि की वसूली की कोई कार्रवाई नही किया है। हालत यह है कि अधिकारियों से हौसला पाकर उक्त तीनों व्यक्ति पुनः पंचायत योजनाओं में भ्रष्टाचार करने में संलिप्त हैं तथा आवेदक को मुखिया द्वारा दुष्परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं, इससे आहत श्री झा ने आयुक्त से मुखिया के वित्तीय अधिकार पर तत्काल रोक लगाने, तथा दोषी के विरुद्ध गवन की गई राशि की वसूली की मांग किया है।

Related Posts