Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • आईएमए के दीपावली मिलन में बच्चों की प्रस्तुतियाँ रहीं खास
दरभंगा

आईएमए के दीपावली मिलन में बच्चों की प्रस्तुतियाँ रहीं खास

November 5, 20261 Mins Read
1

दरभंगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की दरभंगा शाखा ने चार नवंबर की शाम दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। चिकित्सक अपने जीवनसाथियों और बच्चों के साथ शामिल हुए। सब ने साथ मिलकर दीप जलाए, मिठाइयाँ बाँटी, और आतिशबाजी से शाम की रौनक बढ़ाई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ. ब्रजेश डॉ. विश्वा , डॉ भुवनेश्वर और डॉ. अमित के बेटे-बेटीयों की प्रस्तुतियाँ विशेष रूप से सराही गईं। बच्चों से लेकर वरिष्ठ सदस्यों तक ने मंच साझा किया। डॉ. पुष्पा झा, डॉ. सावित्री ओझा, नूतन राय, नूतन बाला सिंह, अलका शाही, शिल्पा, मालती भगत, आशा मिश्रा, सुजाता राय, पूनम सिंह, डॉ. ओम प्रकाश और डॉ. दामोदर ने भी प्रस्तुतियाँ दीं।

पूरे कार्यक्रम का संयोजन डॉ. पुष्पा झा, डॉ. सावित्री ओझा, डॉ. शालिनी भारती, डॉ. कन्हैया झा, डॉ अंजार अहमद, डॉ. हरि दामोदर सिंह और डॉ. सुशील कुमार ने मिलकर किया। समारोह में चिकित्सकों और उनके परिजनों ने साथ बैठकर रात्रिभोज का आनंद लिया।

Related Posts