Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • स्टेशन रोड दूकानदार संघ दरभंगा की बैठक संघ के अध्यक्ष पुट्टु मिश्रा की अध्यक्षता मे हुई बैठक
दरभंगा

स्टेशन रोड दूकानदार संघ दरभंगा की बैठक संघ के अध्यक्ष पुट्टु मिश्रा की अध्यक्षता मे हुई बैठक

June 14, 20260 Mins Read

दरभंगा। स्टेशन रोड दूकानदार संघ दरभंगा की बैठक संघ के अध्यक्ष पुट्टु मिश्रा के अध्यक्षता मे हनुमान मंदिर पंचवटी चौक परिसर मे संपन्न हुई बैठक मे दरभंगा एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के तहत होने वाले विस्थापन संकट, उत्पन्न ज्वलंत समस्याओ पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए हम पार्टी जिलाध्यक्ष सह संघ के संरक्षक,आर के दत्ता ने कहा तीन माह पूर्व जिला प्रशासन, निर्माण एजेन्सी,नगर विधायक,मंत्री राज्यसभा सांसद सह जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संजय झाजी को लिखित, प्रतिनिधिमंडल के साथ स्टेशन रोड दूकानदारो की समस्या के निदान हेतु आग्रह किया गया था लेकिन अभी तक किसी प्रकार की न्यायसंगत कार्यवाही नही होने से स्थानीय दूकानदार चिन्तित,सशंकित व भयभीत है। उन्होने कहा सोमवार को पुनः जिलाधिकारी महोदय से प्रतिनिधिमंडल मिलकर वैकल्पिक व्यवस्था व स्थाई निदान हेतु आग्रह करेगे। अगर न्यायसंगत कार्यवाही नही हुई तो अगली बैठक मे जनान्दोलन की रणनीति पर विचार विमर्श किया जायेगा। बैठक को संबोधित करने वालो मे कारी गामी,देवेन्द्र गुप्ता,चंदन गुप्ता,कन्हाय पूर्वे,नरेश पूर्वे कुमोद सिह,मो इम्दादुल्लाह अअंसारी उर्फ आजाद, इफ्तेखार अहमद, अब्दुल्लाह,विश्वनाथ साह,मुन्ना भगत सहित शामिल है।

Related Posts