Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • जिले एवं जिला मुख्यालय दरभंगा में अमन शांति के साथ मनाया गया ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व
दरभंगा

जिले एवं जिला मुख्यालय दरभंगा में अमन शांति के साथ मनाया गया ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व

May 28, 20261 Mins Read
1

शहर के शिक्षको, बुद्धिजीवियों,चिकत्सको, मस्जिद के ईमाम, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं ने जिला प्रशासन, दरभंगावासियों को शांतिपूर्ण बकरीद खप्पर होने पर दी बधाई


दरभंगा। जिले भर में शांतिपूर्ण एवं शौहार्द पूर्ण वातावरण में जिला प्रशासन की सतर्कता के साथ एवं जिला के सभी के लोगो के सहयोग से मनाई गई। ईदउल अजहा,बकरीद की नमाज पढ़ाई गई, मदरसा हमीदिया मैदान में हजारों लोगों ने एक साथ बकरीद की नमाज अदा किया। अमन और शांति का यह पैगाम हमारे देश का पर्व त्योहार देता है। बकरीद पर सी.एम. कॉलेज प्रधानाचार्य, प्रो. मो मुस्ताक अहमद ने कहा यह अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखते हुए बकरीद पर्व मनाए। यही हमारी गंगा जमुना तहजीब भी है पूरी दुनिया एक परिवार है। हमें एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ मो फैजुल्लाह अंसारी ने कहा हम अमन शांति के साथ एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल करते हुए पर्व मनाए।
प्रधानाचार्च, एम के कॉलेज, डॉ रहमतुल्लाह अंसारी ने कहा मोहब्बत के साथ हम सभी लोगो ने बकरीद का पर्व मनाया कुर्बानी आइए हम अपने बुराइयों की कुर्बानी दे, नेकी और एक दूसरे की मदद करें, एक दूसरे के लिए दिलो में मोहब्बत रखे। वरिष्ठ दंत चिकित्सक,डॉ हसन अशरफ ने कहा हम मोहब्बत के साथ मना रहे पर्व यह बहुत बड़ी मेहनत जिला प्रशासन और सामाजिक लोगो की मेहनत से होता आ रहा है आगे भी इसी तरह होती है दुआ करते है। करमगंज छोटी काजीपुरा के ईमाम हाजी मौलाना अब्दुल अल्लाम मिस्वाही ने कहा अल्लाह ने कुर्बानी बड़ी नेमतो के रूप अपने बंदो को अता किया। सभी लोगो ने बड़े ही खुशी के साथ नमाज ए ईद उल अजहा अदा किया। बकरीद पर लोग एक दूसरे से गले मिले सारे गीले शिकबे भुला दिया। इस कुर्बानी से बहुत बड़े संदेश भी दिए जा रहे है हमें अपने अंदर की बुराइयों की कुर्बानी देना चाहिए। सिर्फ जानवर की कुर्बानी देना ही कुर्बानी नहीं है,उन्होंने कहा हम सबो की कुर्बानियों को अल्लाह कुबूल फरमाए और मै अपने वतन हिंदुस्तान में अमन शुकुन बनी रहे मोहब्बत के साथ हम सभी मिलजुलकर अपनी जिंदगी गुजारे और एसा कोई भी काम ना करें जिससे दूसरे लोग हो, दोस्त हो,आपके पड़ोसी हो, रिश्तेदार हो सभी के साथ अच्छे खयालात रखे। डॉ मुन्ना खान ने कहा अमन सुकून के साथ बकरीद का पर्व मनाया गया। कुर्बानी के जानवर के बेसट मटेरियल को यहा वहा ना फेंके उसे एक जगह जमाकर या तो मिट्टी में गाड़ दे, या निगम के सफाई कर्मियों के गाड़ी को दे। शांति के साथ बकरीद संपन्न होने पर जिला प्रशासन, जिला शांति समिति के सदस्यों एवं सभी लोगों को हार्दिक बधाई देते हैं।
हर साल की तरह इस साल भी हम लोगों ने शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाया। दरभंगा एवं देश के लोगों से अपील है कुर्बानी सिर्फ जानवर का देना ही नहीं होता है, गुस्से को भी पी जाना कुर्बानी होती है। सारे नाराजगी को भुलाकर मोहब्बत के साथ रहना भी कुर्बानी है। तौकीर अहमद ने कहा हम सभी बहुत ही हरसोलश के साथ शिवम एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद देकर एवं सेवई लच्छा एक दूसरे को खिलाकर मनाया। बकरीद पर जिले में लगातार घूम घूम कर जिलाधिकारी, कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी सुरक्षा व्यवस्था का ज्यादा लेते देखे गए। वही दरभंगा शहर में सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार,सदर अनुमंडल पुलिस राजीव कुमार सहित लहेरियासराय थानाध्यक्ष,अमित कुमार नगर थानाध्यक्ष, अरविन्द कुमार भी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे।

 

दरभंगा से नासिर हुसैन की एक रिपोर्ट

Related Posts