युगल किशोर सर्राफ का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति : डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा। भारतीय जनता पार्टी दरभंगा के स्तंभ माने जाने वाले युगल किशोर सर्राफ के निधन पर स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है तथा इसे दरभंगा जिला भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। सांसद डा ठाकुर ने युगल किशोर सर्राफ को बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी राजनेता बताते हुए कहा संगठन की मजबूती के लिए उनके बताए पदचिन्ह आज के सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श है। सांसद ने युगल किशोर सर्राफ के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा उनकी बीमारी के दौरान चिकित्सा के क्रम में दिल्ली एम्स में पहुंचकर उनका कुशल क्षेम जाना था तथा एम्स अस्पताल प्रबंधन को बेहतर चिकित्सा के लिए पहल भी की थी।







