Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा जिला के 82 वां प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवगोपाल मिश्रा का विदाई और नव पदस्थापित 83 वां प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा का स्वागत जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में
बिहार

दरभंगा जिला के 82 वां प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवगोपाल मिश्रा का विदाई और नव पदस्थापित 83 वां प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा का स्वागत जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में

April 16, 20260 Mins Read
1144

पटना उच्च न्यायालय के महानिबंधक पद पर स्थानांतरित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवगोपाल मिश्रा को विदाई दी गई।वहीं नवपदस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा का बार एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया गया।एक साथ खुशी और विशाद के क्षणों की अनुभूति का एहसास वकीलों को हुई।खुशी इस बात की थी कि प्रधान जिला जज श्री मिश्रा दरभंगा न्यायमंडल से पटना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जेनरल बनकर यहां से जा रहे हैं।वहीं न्यायप्रिय जिला जज की विदाई का दर्द वकीलों के चेहरे पर छाई रही।वहीं अपने नव आगन्तुक प्रधान जिला जज अजय कुमार शर्मा की कार्यशैली और न्यायिक मीमांसा को लेकर वकीलों में कौतूहल ब्याप्त रहा।बार एसोसिएशन का महासचिव कृष्णकुमार मिश्रा और अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक ने सर्वप्रथम निवर्तमान प्रधान जिला जज श्री मिश्रा को पाग ,माला,अंगवस्त्र, मिथिला पेन्टिंग आदि प्रदान कर भावभीनी विदाई दी।वहीं नये प्रधान जिला जज श्री शर्मा को मिथिला की परंपरा अनुसार पाग चादर और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।जज श्री मिश्रा न्यायमंडल के दरभंगा, बेनीपुर और बिरौल में हमेशा न्याय अतिथियों को न्याय देने के लिए तत्पर रहे।अपने उदगार ब्यक्त करते हुए बार एसोसिएशन को बौद्धिक रुप से समृद्ध और जिला को संस्कृति का केंद्र कहा।मौके पर पीपी अमरेंद्र नारायण झा,अधिवक्ता जीतेंद्र नारायण झा,स्पेशल एपीपी हेमंत कुमार, पूर्व अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, अरुण कुमार चौधरी, अनिल प्रसाद, विरेन्द्र कुमार झा,अमर प्रकाश,आलोक आनंद, विष्णुकांत,चौधरी,सुधीर कुमार चौधरी, अनिल कुमार मिश्रा,रीता चौधरी, मुरारी लाल केवट समेत भारी संख्या में वकील मौजूद थे।

एक साथ स्थानान्तरित प्रधान जिला जज शिवगोपाल मिश्रा की विदाई तथा नये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा को पाग चादर और माला से स्वागत करते बार एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र समेत पदाधिकारी एवं अधिवक्ता।

Related Posts