Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • पूर्व विशेष लोक अभियोजक सह दिवानी मामले के मर्मज्ञ अधिवक्ता स्वर्गीय सियाराम चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई
दरभंगा

पूर्व विशेष लोक अभियोजक सह दिवानी मामले के मर्मज्ञ अधिवक्ता स्वर्गीय सियाराम चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई

April 12, 20261 Mins Read
226

जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में रविवार को पूर्व विशेष लोक अभियोजक सह दिवानी मामले के मर्मज्ञ अधिवक्ता स्वर्गीय सियाराम चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम बार एशोसिएशन भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित की गई। बार एशोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता रमण जी चौधरी ने कहा कि स्व० सियाराम बाबू बहुमुखी प्रतिभा संपन्न एक मृदुल स्वभाव के मृदुभाषीअधिवक्ता थे। जिन्हें एक साथ दिवानी, फौजदारी और रेभेन्यू मामले समेत सभी प्रकार के मामलों पर समान पकड़ थी।सहायक सरकारी अधिवक्ता गौड़ी शंकर चौधरी ने कहा कि वास्तव में वे गरीबों के वकील थे। अधिवकता बिरेंद्र कुमार झा ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी एक संवेदनशील अधिवक्ता होने के साथ साथ हमेशा अध्यनशील रहे,जो वकीलों के लिए अनुकरणीय रहेंगे।आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के मुखिया सह स्वर्गीय चौधरी के पुत्र कृष्ण कांत चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी के सद्प्रयास से पंचायत सहित क्षेत्र में अनेकों विकास का काम हुआ जिसमें उनका अविस्मरणीय योगदान रहा। अन्य अधिवक्ताओं ने उनसे जुड़े संस्मरण साझा की।धन्यवाद ज्ञापन स्वर्गीय चौधरी के पुत्र अधिवक्ता विष्णुकांत चौधरी ‘सुमन जी’ ने किया। मौके पर अधिवक्ता संजीव कुमार, अनिल कुमार मिश्रा, सरोज कुमार झा, युगल किशोर मिश्रा,भवनाथ मिश्रा, मनीष कुमार, आशुतोष कुमार, महाकान्त चौधरी, मो० खलिउल्ला, मो० तौसिफ, शिवम कुमार, सत्यम, सानिध्य चौधरी, आशुतोष कुमार, पंकज ठाकुर समेत दर्जनों वकीलों ने सियाराम बाबू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Related Posts