Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • पारस हॉस्पिटल,दरभंगा में शुरू हुए कैंसर विशेषज्ञों की ओपीडी सेवा | डॉ. शशांक शेखर दास, डॉ. केतन चंद्र नाथानी एवं डॉ. नंदलाल यादव कैंसर के मरीजों को देंगे अपनी सेवाए
दरभंगा

पारस हॉस्पिटल,दरभंगा में शुरू हुए कैंसर विशेषज्ञों की ओपीडी सेवा | डॉ. शशांक शेखर दास, डॉ. केतन चंद्र नाथानी एवं डॉ. नंदलाल यादव कैंसर के मरीजों को देंगे अपनी सेवाए

April 10, 20261 Mins Read
141

दरभंगा। मिथिलांचल के कैंसर मरीजों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। पारस ग्लोबल हॉस्पिटल, दरभंगा में अब कैंसर उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियमित ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है। पारस हेल्थ के ज़ोनल डायरेक्टर, अनिल कुमार ने औपचारिक घोषणा की जानकारी देते हुए संवाददाताओ को बताया की पारस अस्पताल, दरभंगा में अब से डॉ. शशांक शेखर दास सीनियर कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, डॉ. केतन चंद्र नाथानी कंसल्टेंट, हीमैटो-ऑन्कोलॉजी, डॉ. नंदलाल यादव कंसल्टेंट, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी अपनी सेवाएं देंगे।
इन विशेषज्ञों की उपलब्धता से दरभंगा एवं आसपास के जिलों के मरीजों को अब परामर्श और इलाज के लिए अन्य बड़े शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। अस्पताल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन थेरेपी एवं ब्लड कैंसर से संबंधित ओपीडी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पारस हेल्थ के ज़ोनल डायरेक्टर, अनिल कुमार ने कहा हमारा उद्देश्य है कि मिथिलांचल के मरीजों को उनके ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय कैंसर उपचार उपलब्ध हो। विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी सेवा से मरीजों को समय पर परामर्श और समुचित इलाज मिल सकेगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कहा कैंसर का समय पर पता लगना और सही दिशा में उपचार शुरू होना अत्यंत आवश्यक है। पारस ग्लोबल हॉस्पिटल, दरभंगा में हमारी कोशिश रहेगी कि मरीजों को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक उपचार पद्धति और समग्र देखभाल एक ही स्थान पर उपलब्ध हो। हम टीमवर्क के माध्यम से हर मरीज को व्यक्तिगत और बेहतर उपचार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पारस अस्पताल के फैसिलिटी डाइरेक्टर मनोज कुमार ने बताया मरीज निर्धारित तिथियों पर ओपीडी में परामर्श ले सकते हैं। इस पहल को क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पारस ग्लोबल अस्पताल के बारे में 100 बिस्तरों वाले पारस ग्लोबल दरभंगा में एक ही स्थान पर सभी चिकित्सा सुविधाएं हैं। हमारे पास एक आपातकालीन सुविधाए उच्च योग्य और अनुभवी डॉक्टरों के साथ अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्र है।

Related Posts