सिविल कोर्ट दरभंगा के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार पाण्डेय की कोर्ट ने एक नाबालिग का अपहरण के आरोप में संस्थित मोरो थानाकांड सं.06/25 में काराधीन आरोपी तीसीडीह निवासी रघुनाथ सहनी का पुत्र अमर कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दिया है।लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि श्री पाण्डेय की कोर्ट ने एक शादीशुदा महिला का उसके 07 वर्षीय बच्चा के साथ अपहरण के आरोप में दर्ज सिमरी थानाकांड सं.03/26 में काराधीन अभियुक्त सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के कटासा निवासी मो. नौशाद का जमानत आवेदन खारिज कर दिया है।इसके अलावे एडीजे श्री पाण्डेय ने सिंहवाड़ा थानाकांड सं. 295/25 में एक नाबालिग का अपहरण करने का आरोपी सिंहवाड़ा के ठकनिया टोला निवासी राजा यादव की अग्रिम जमानत खारिज कर दिया है।







