Shopping cart

Breaking News :
दरभंगा

वकीलों ने बिहार राज्य का 115 वीं स्थापना दिवस मनाई।

April 1, 20261 Mins Read
143

दरभंगा/विधि संवाददाता, पहली अप्रैल को दरभंगा के वकीलों ने हर्षोल्लास के साथ केक काट कर बिहार राज्य का 115 वां स्थापना दिवस मनाया।


दरभंगा बार एसोसिएशन भवन में बुधवार को वरीय अधिवक्ता रमण जी चौधरी की अध्यक्षता में “बिहार एंड उड़ीसा प्रांत” की स्थापना दिवस मनाया।जहां वकीलों ने 01ली अप्रैल 1912 से स्थापित प्रांत के नक्शा को प्रदर्शित कर अपना खुशी का इजहार किया। लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने कहा कि इस बिहार एण्ड उड़ीसा राज्य स्थापना के लिए अधिवक्ता सच्चिदानंद सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्तागण संघर्षरत थे।जिनके सदप्रयास से हमारा प्रान्त स्वतंत्र अस्तित्व में आया,जो हमारे आत्म सम्मान और गौरव का प्रतीक है।बिहार एण्ड उडी़सा प्रान्त के प्रथम उप- राज्यपाल सर चार्ल्स स्टुअर्ट बेली बने।
मौके पर वरीय अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि बिहार एवं उड़ीसा राज्य को पहली अप्रैल 1912 से अस्तित्व में लाने के लिए 22 मार्च 1912 को अधिसूचना संख्या 289 जारी हुई थी। इस नवगठित राज्य में पांच प्रमंडल के 21 जिलों को बंगाल प्रांत से अलग कर सम्मिलित किया गया था। इस नव गठित प्रांत की राजधानी पटना अधिसूचित किया गया।इस प्रांत में 5 प्रमंडल के तहत 21 जिले को शामिल किया गया।भागलपुर प्रमंडल के अन्तर्गत मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया, सन्थाल परगना जिले, पटना प्रमंडल के तहत गया, पटना, शाहाबाद जिले, तिरहुत प्रमंडल में चम्पारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सारण , छोटानागपुर प्रमंडल में हजारीबाग, मानभूमि, पलामू, रांची, सिंहभूम जिले, और ओडिशा प्रमंडल में अंगुल, बालासोर, कटक, पूरी, सम्बलपुर जिले को शामिल किया गया। वहीं 01ली अप्रैल 1912 से नये बिहार एंड उड़ीसा प्रान्त अस्तित्व में आया।
राज्य स्थापना दिवस पर मौजूद अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर और 01ली अप्रैल 1912 से स्थापित राज्य का नक्शा प्रदर्शित कर खूशी का इजहार किया। इस मौके पर अधिवक्ता बिरेंद्र कुमार सिंह,संजीव कुमार कुंवर,हेमंत कुमार,अरुण कुमार सिंह, कुमार उत्तम, हिरानंद मिश्र, विष्णुकांत चौधरी, अनिल कुमार मिश्रा,रामवृक्ष सहनी,नितीश कुमार,संतोष सिन्हा, सुधीर कुमार चौधरी,संजीव कुमार, बूलन कुमार झा, कुलदीप दिवान, ,पारा विधिक स्वयंसेवक प्रेमनाथ सिंह,अधिवक्ता लिपिक विनय कुमार झा ,न्याय अतिथि राजेश राय समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने राज्य स्थापना दिवस मनाया।

Related Posts